Friday, June 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल

June 4, 2026
in Uncategorized, हेल्थ
सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से 31 मार्च 2026 को संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. अजीत मोहन जौहरी को सेवानिवृत्ति के लगभग दो माह के भीतर उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद (यूएमसी) में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपे जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा 29 मई 2026 को जारी आदेश संख्या 4158 के अनुसार डॉ. जौहरी को डिप्टी रजिस्ट्रार (कार्यवाहक) के रूप में परिषद के दैनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह व्यवस्था नियमित डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। वर्तमान में डॉ. जौहरी परिषद के सदस्य भी हैं।

You might also like

अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका

अनुदेशक भर्ती में इंतजार खत्म, UKSSSC ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम

पहले खर्च, अब मुनाफा! आधुनिक खेती से बेनी सिंह बने इलाके के प्रेरणास्रोत

आरटीआई के जरिए मांगी गई नियुक्ति से जुड़ी जानकारी

इस नियुक्ति के बाद प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट चन्द्रशेखर जोशी ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत परिषद से नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है।

आरटीआई आवेदन में नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव, नोटशीट, फाइल अभिलेख, नियमावली, चयन प्रक्रिया, बैठक की कार्यवाही (मिनट्स), रिक्त पद की स्थिति तथा पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा डॉ. जौहरी की वर्तमान नियुक्ति, पदनाम, वेतनमान तथा उनसे संबंधित प्रशासनिक आदेशों की जानकारी भी मांगी गई है।

चयन प्रक्रिया और नियमों पर उठे प्रश्न

आरटीआई आवेदन में यह भी पूछा गया है कि डिप्टी रजिस्ट्रार के नियमित पद पर नियुक्ति के लिए क्या कोई विज्ञापन जारी किया गया था, क्या किसी औपचारिक चयन प्रक्रिया का पालन किया गया तथा क्या अन्य पात्र अभ्यर्थियों पर भी विचार किया गया।

इसके साथ ही यह जानकारी भी मांगी गई है कि कार्यवाहक डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में डॉ. जौहरी को कोई अतिरिक्त प्रशासनिक, वित्तीय अथवा वैधानिक अधिकार प्रदान किए गए हैं या नहीं।

नियमित नियुक्ति को लेकर भी मांगा गया स्पष्टीकरण

जोशी ने परिषद से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि वर्तमान व्यवस्था केवल अंतरिम है या नियमित नियुक्ति होने तक जारी रहेगी। साथ ही नियमित डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी गई है।

अभिलेखों पर टिकी निगाहें

गौरतलब है कि राज्य के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों में शामिल रहे डॉ. अजीत मोहन जौहरी को सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी दिए जाने से स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है। अब निगाहें परिषद द्वारा आरटीआई के जवाब में उपलब्ध कराए जाने वाले अभिलेखों पर टिकी हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सकेगा कि नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के मानकों का किस हद तक पालन किया गया।

(नोट: नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर उठे प्रश्न आरटीआई आवेदन में मांगी गई सूचनाओं पर आधारित हैं। परिषद की ओर से आधिकारिक जवाब प्राप्त होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।)

Previous Post

CCTV में दिखीं, फिर रहस्यमयी तरीके से हो गईं गायब! दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश तेज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका
हेल्थ

अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 1773 छात्राओं को लग चुका टीका

by Seemaukb
May 29, 2026
अनुदेशक भर्ती में इंतजार खत्म, UKSSSC ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम
Uncategorized

अनुदेशक भर्ती में इंतजार खत्म, UKSSSC ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम

by Seemaukb
May 27, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए डीएम को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान

बड़ी खबर : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए डीएम को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान

February 24, 2025
बड़ी खबर : निवर्तमान मेयर ने करोड़ों की सम्पत्ति कब्जाने वाले भ्रष्टाचारियों पर जमकर साधा निशाना

बड़ी खबर : निवर्तमान मेयर ने करोड़ों की सम्पत्ति कब्जाने वाले भ्रष्टाचारियों पर जमकर साधा निशाना

May 18, 2024

Don't miss it

सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल
Uncategorized

सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल

June 4, 2026
CCTV में दिखीं, फिर रहस्यमयी तरीके से हो गईं गायब! दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश तेज
उत्तराखंड

CCTV में दिखीं, फिर रहस्यमयी तरीके से हो गईं गायब! दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश तेज

June 3, 2026
1200 रुपये में देहरादून का सफर! किराया बढ़ने पर मचा बवाल, एआरटीओ ने कही बड़ी बात
उत्तराखंड

1200 रुपये में देहरादून का सफर! किराया बढ़ने पर मचा बवाल, एआरटीओ ने कही बड़ी बात

June 3, 2026
टूटते घरों में फिर गूंज रही खुशियां: वैवाहिक रिश्तों को नई जिंदगी दे रहा BR Reawakening
लाइफ स्टाइल

टूटते घरों में फिर गूंज रही खुशियां: वैवाहिक रिश्तों को नई जिंदगी दे रहा BR Reawakening

June 3, 2026
गड्ढों में गुम हुआ विकास! पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा
उत्तराखंड

गड्ढों में गुम हुआ विकास! पुरोला-करड़ा-धड़ोली मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा

June 3, 2026
10 करोड़ की मंडी बनी शोपीस! टमाटर-सेब सीजन से पहले भड़के रवाईं घाटी के किसान
उत्तराखंड

10 करोड़ की मंडी बनी शोपीस! टमाटर-सेब सीजन से पहले भड़के रवाईं घाटी के किसान

June 3, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सेवानिवृत्ति के दो माह बाद डॉ. अजीत मोहन जौहरी को यूएमसी में नई जिम्मेदारी, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल
  • CCTV में दिखीं, फिर रहस्यमयी तरीके से हो गईं गायब! दयारा बुग्याल में बबीता पांडे की तलाश तेज
  • 1200 रुपये में देहरादून का सफर! किराया बढ़ने पर मचा बवाल, एआरटीओ ने कही बड़ी बात

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.