Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : यहां बनी रिलायंस ज्वेल्स में 14 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती की योजना,मास्टरमाइंड गिरफ्तार

January 8, 2024
in क्राइम
बड़ी खबर : यहां बनी रिलायंस ज्वेल्स में 14 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती की योजना,मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : दून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में 14 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती की योजना बिहार की जेल में तैयार की गई। बिहार जेल में बंद शशांक ने इस पूरी वारदात की प्लानिंग की। डकैती के मास्टरमाइंड शशांक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। ताकि डकैती के इस प्रकरण में उसे जेल भेजा जा सके और उससे तमाम राज उगलवाए सकें। साथ ही उससे अभी तक फरार चल रहे दो और बदमाशों और लूटे गए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। शशांक की गिरफ्तारी में सबसे अधिक खास बात यह रही कि उसे दबोचने के लिए एसएसपी अजय सिंह स्वयं बिहार रवाना हुए। ताकि मास्टमाइंड की गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह की अड़चन पैदा न हो।

09 नवंबर को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम देते हुए करीब 14 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। जिस दिन डकैती की घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी राज्य स्थापना दिवस को लेकर देहरादून में मौजूद थीं। घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी जवाब तलब किया। घटना के बाद से ही दून पुलिस दिन-रात एक कर बदमाशों के पीछे लग गई और दूसरे ही दिन बदमाशों की ओर से इस्तेमाल किए गए वाहनों को बरामद कर लिया गया।

You might also like

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी

Pune Ketan Agrawal Murder Case: ‘अगर सिया दोषी है तो उसे भी किले से धक्का दे दो’, पहली बार बोले सिया गोयल के माता-पिता

घटना के बाद से ही एसएसपी अजय सिंह ने कई टीमों को विभिन्न राज्यों के लिए रवाना कर दिया, जिसके बाद पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों से अब तक 09 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ में सामने आया कि डकैती की घटना की पटकथा देश के कई राज्यों में करोड़ों रुपये की डकैती डालने वाले शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत निवासी ग्राम सोनापुर थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार ने बदमाश सुबोध के साथ मिलकर लिखी थी। शशांक की जेल से इंटरनेट के माध्यम से बदमाशों से बात होती थी और उसने अलग-अलग बदमाशों को डकैती की घटना के लिए योजनाबद्ध तरीके से टास्क दिए थे। आरोपित के जेल में होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

जमानत मिलते ही शशांक को दबोच लिया
कई अपराधिक घटनाओं में शामिल शशांक पटना की बेऊर जेल में बंद था। दून पुलिस की एक टीम लगातार उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपित 02 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया और भागने की फिराक में था, जिसे एसएसआइ कोतवाली प्रदीप रावत और चौकी इंचार्ज हाथीबड़कला आशीष रावत ने टीम सहित शनिवार रात को बेयूर थाना एरिया से गिरफ्तार कर लिया। दून पुलिस ने उसे पटना न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया।

सुबोध के साथ कर चुका है करोड़ों की डकैती
पुलिस पूछताछ में शशांक ने बताया कि उसने सुबोध सिंह के साथ मिलकर वर्ष 2016 में बैरकपुर बंगाल में मणप्पुरम गोल्ड शॉप में करीब 28 किलो सोने की डकैती डाली। इसके बाद वर्ष 2017 में आसनसोल बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच में करीब 55 किलो सोने की डकैती साथ में मिलकर की थी। इन दोनों घटनाओं के बाद शशांक अलग से जेल से अपना गैंग संचालन करने लगा।

बदमाशों को हथियार भी सप्लाई करवाए
पुलिस की मानें तो शशांक लंबे समय से जेल में बंद था, लेकिन उसका नेटवर्क हर तरफ चलता था। आरोपित फोन के माध्यम से ही अपने गुर्गों को हथियार भी उपलब्ध करवाता था। देहरादून के रिलायंस शोरूम में डकैती के दौरान बदमाशों ने जो हथियार दिखाए, वह भी शशांक ने ही उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा उसी के कहने पर वाहन व अन्य सामान बदमाशों तक पहुंचे।

आभूषणों के बारे में भी मिल सकती है अहम जानकारी
घटना के 02 माह बाद लूटे गए गहने बरामद नहीं किए जा सके हैं, लेकिन अब डकैती के मास्टरमाइंड के गिरफ्तार होने के बाद उम्मीद है कि पुलिस गहने भी बरामद कर सकती है। क्योंकि पूरा नेटवर्क शशांक के इशाराें पर चलाया गया था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि शशांक को पूरी जानकारी है कि गहने कहां भेजे गए हैं। इसके अलावा फरार चल रहे मुख्य आरोपित अविनाश व राहुल के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिलने की संभावना है, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

अब तक यह बदमाश हो चुके हैं गिरफ्तार
– प्रिंस कुमार निवासी ग्राम पानापुर दिलावर पुर थाना बिदुपुर वैशाली बिहार
– अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी निवासी ग्राम बसंतपुर पोस्ट मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार
– विक्रम कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार
– कुंदन कुमार निवासी विसंभरापुर पोस्ट मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
– मोहम्मद आदिल खान निवासी मोहल्ला मिल्लट नगर थाना फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार
– आशीष कुमार निवासी बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
– अकबर निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, यूपी
– अमृत कुमार निवासी इनायतपुर परबोधि थाना सराय वैशाली बिहार
– चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार
– विशाल कुमार निवासी पानापुर दिलावरपुर थाना विदुपुर वैशाली

बदमाश शशांक का गुर्गा विकास भी गिरफ्तार, उसे गुजरात से दबोचा
जेल में बैठकर देशभर में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले शशांक व सुबोध गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस ने चारों तरफ जाल बिछाया। दून पुलिस को इनपुट्स मिले थे कि शशांक के गिरोह के सदस्य गुजरात में डकैती की फिराक में घूम रहे हैं। ऐसे में एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गुजरात भेजी गई थी। टीम ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर डकैती की घटना को विफल करते हुए एक गुर्गे विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स डकैती प्रकरण में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि शशांक गैंग का सदस्य गुजरात के मेहसाणा में डकैती की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा करते हुए दून पुलिस की टीम ने पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डाल रखा था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। रविवार को देहरादून पुलिस व गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार निवासी यू- 24 रेजिडेंसी, सूरत गंगानगर समिति मूल निवासी मधुरापार गांव वार्ड नंबर- 10 तहसील साहिबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

गुजरात में भी डकैती की योजना शशांक ने बनाई, पुलिस ने किया विफल
गुजरात में डकैती की योजना भी शशांक ने जेल में बैठकर ही बनाई थी। कुछ दिन से बदमाश गुजरात के मेहसाणा में रुककर लगातार रेकी कर रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपित से असलहे भी बरामद किए हैं। उसके अन्य साथियों के बारे में पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है।

Tags: crime news Hindi samacharcrime news in HindiCrime news in Uttarakhandtoday's latest Uttarakhand crime news in Hindi
Previous Post

बड़ी खबर : इंटर कॉलेज की प्रवक्ता आई साइबर ठगों के झांसे में। 36.99 लाख की चपत

Next Post

बिग ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में दो निरीक्षक सहित 24 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर,देखे लिस्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

by Seemaukb
June 27, 2026
हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी
क्राइम

हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में दो निरीक्षक सहित 24 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर,देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में दो निरीक्षक सहित 24 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर,देखे लिस्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा : उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग

हादसा : उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग

December 16, 2022
बड़ी खबर: गढ़वाल के सीमांत गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा, अनिल बलूनी ने अमित शाह से की मुलाकात

बड़ी खबर: गढ़वाल के सीमांत गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा, अनिल बलूनी ने अमित शाह से की मुलाकात

March 4, 2025

Don't miss it

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

June 26, 2026
नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
उत्तराखंड

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
  • Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
  • उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.